सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Namaz was offered near the CMS room in the hospital, but the staff stopped it.

Budaun News: अस्पताल में सीएमएस कक्ष के पास पढ़ी नमाज, कर्मचारियों ने रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 22 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Namaz was offered near the CMS room in the hospital, but the staff stopped it.
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार दोपहर नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने सीएमएस कक्ष के पास ही नमाज अदा करनी शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नमाज पढ़ने से रोका। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos

जिला अस्पताल की यह घटना दोपहर करीब सवा दो बजे की है। नमाज पढ़े जाने की सूचना मिलते ही अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को वहां से उठाया। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वह बुलंदशहर का रहने वाला है और उसे आसपास किसी मस्जिद की जानकारी नहीं थी। उसने अस्पताल परिसर में ही नमाज पढ़ी। इसके बाद में वह व्यक्ति वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय ने कहा कि उस व्यक्ति को मस्जिद पास में नहीं मिली, ऐसे में साफ जगह देखकर नमाज पढ़ी। उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में इस प्रकार की गतिविधियों से व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। सभी से नियमों का पालन करने की अपील की गई है। वहीं कोतवाल संजय सिंह ने बताया उनको इस बारे में जानकारी नहीं है। पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed