सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No direct Roadways bus on the Sahaswan-Chandausi route; commuters facing inconvenience.

Budaun News: सहसवान से चंदौसी मार्ग पर सीधी रोडवेज बस नहीं, राहगीर परेशान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
No direct Roadways bus on the Sahaswan-Chandausi route; commuters facing inconvenience.
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान से चंदौसी मार्ग पर रोडवेज बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में यात्रियों को गंतव्य स्थानों पर आने-जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

सहसवान चंदौसी मार्ग पर काफी दुश्वारियां हैं। व्यापारियों के अनुसार, मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन न होने से मजबूरी में लोगों को इको में बैठकर जाना पड़ता है, जो सवारियों के चक्कर में रास्ते में रुकते हुए जाते हैं, इससे उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में देर होती है। चंदौसी पहुंचने में दो से ढाई घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन चंदौसी जाने वाले छात्र विपिन कुमार ने बताया कि इस रूट पर रोडवेज बसें नहीं हैं। सिर्फ दो प्राइवेट बसें और डग्गामार ही सहारा है, जो सवारियों को ठूंस-ठूंस कर भरकर ले जाते हैं। 60 किमी के सफर के लिए मनमाना किराया वसूला जाता है, बसों के अभाव में लोगों को इस मार्ग से ही जाना पड़ता है।
विज्ञापन

मोहम्मद अशफाक ने बताया कि सुबह डॉक्टर को दिखाने चंदौसी जाना हो तो घंटों इंतजार करना पड़ता है। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। सहसवान से चंदौसी जाने वाले सैकड़ों दैनिक यात्री, छात्र और व्यापारी सरकारी बस सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है जल्द ही इस मार्ग पर बस सेवा शुरू की जाए।




इस रूट पर पहले बसों का संचालन किया जा चुका है। लोड फैक्टर कम आने की वजह से संचालन बंद कर दिया गया। एक बस एक्सीडेंट होने के कारण वर्कशॉप में खड़ी है। ठीक होने के बाद संचालन शुरू किया जाएगा। -राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed