सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Siblings had taken shelter in a hut to escape the storm; a transformer fell on it, bringing death.

Budaun News: आंधी में बचने के लिए झोंपड़ी में छिपे थे भाई-बहन, मौत बनकर गिरा ट्रांसफॉर्मर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Siblings had taken shelter in a hut to escape the storm; a transformer fell on it, bringing death.
दो बच्चों की मौत के बाद में विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। तहसील क्षेत्र के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में सोमवार शाम दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए भाई-बहन झोंपड़ी में छिपे थे। उन्हें क्या मालूम था कि यहां भी उनकी जान पर मय खंभों के ट्रांसफॉर्मर मौत बनकर गिर पड़ेगा। हादसे ने ग्रामीणों को भी झकझोर दिया। संतोष के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जमालपुर गांव निवासी संतोष की 11 वर्षीय बेटी अनामिका और पांच वर्षीय बेटा विशेष खेत में ट्यूबवैल के पास धान की पौध रखा रहे थे। इसी दौरान मौसम खराब हो गया। तेज आंधी आने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। आंधी-बारिश से बचने के लिए दोनों बच्चे पास में बनी झोंपड़ी में जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा के कारण ट्यूबवेल को चलाने के लिए लगा ट्रांसफॉर्मर मय बिजली के खंभे के साथ उखड़ गया। देखते ही देखते पूरा ढांचा झोंपड़ी पर आ गिरा। भारी ट्रांसफॉर्मर और खंभों के नीचे आकर दोनों बच्चे दब गए। हादसे की आवाज सुन ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। जब तक ट्रांसफॉर्मर हटाया, तब तक मासूमों की सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। परिवार के लोग बदहवास हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। संतोष खेतीबाड़ी के साथ बुकिंग पर कार चलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन


हादसे के वक्त कार चालक पिता नहीं थे गांव में
बच्चों के पिता संतोष हादसे के समय गांव में मौजूद नहीं थे। परिवार के लोगों ने उन्हें घटना की सूचना दी तो वह गांव लौटने के लिए रवाना हो गए। गांव वालों का कहना है कि परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है।

पांच भाइयों में अकेली बहन थी अनामिका



बदायूं। गांव जमालपुर निवासी संतोष के पांच बेटे और एक बेटी है। हादसे ने संतोष की इकलौती बेटी अनामिका को भी छीन लिया। 11 साल के बेटे विशेष के साथ 3 साल की बेटी अनामिका भी धान की पौध की रखवाली करने गए थे। अनामिका सभी भाई बहनों में सबसे छोटी और विशेष चौथे नंबर का था।

दातागंज विधायक बोले- आर्थिक मदद दिलाएंगे

दातागंज विधायक राजीव कुमार भी रात में जमालपुर गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित संतोष राठौर के परिवार से बात की। परिजनों काे सांत्वना दी। कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। विधायक ने तुरंत ही मुख्यमंत्री से भी बात की। साथ ही पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

दो बच्चों की मौत के बाद में विलाप करते परिजन। संवाद

दो बच्चों की मौत के बाद में विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed