{"_id":"6a3058afd49372e59301241e","slug":"transformer-falls-on-siblings-sheltering-in-a-hut-during-a-storm-both-die-badaun-news-c-123-1-ba11032-166290-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आंधी में झोंपड़ी में छिपे भाई-बहन पर गिरा ट्रांसफॉर्मर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आंधी में झोंपड़ी में छिपे भाई-बहन पर गिरा ट्रांसफॉर्मर, दोनों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार शाम आई आंधी-बारिश के दौरान हुए हादसों में सगे भाई-बहन और एक युवती की मौत हो गई। आंधी आने पर हजरतपुर क्षेत्र के जमालपुर में खेत में बनी झोंपड़ी में छिपे संतोष के दोनों बच्चों पर ट्यूबवेल का ट्रांसफॉर्मर गिरने से उनकी जान गई। वहीं शहर के गद्दी चौक पर पाकड़ का पेड़ टेंपो पर गिरने से उसमें सवार युवती की जान गई और सवार एक अन्य युवक घायल हो गया।
जमालपुर निवासी संतोष की बेटी अनामिका (11) अपने भाई विशेष (5) के साथ धान की पौध की रखवाली के लिए खेत पर गई थी। आंधी संग बारिश आने पर वे दोनों भीगने से बचने के लिए खेत पर ट्यूबवेल के पास बनी झोंपड़ी में छिप गए। तभी आंधी से ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर झोंपड़ी पर गिर गया और भाई-बहन की उसके नीचे दबकर मौत हो गई।
शहर में गद्दी चौक पर पाकड़ का पेड़ जड़ सहित उखड़कर वहां से गुजर रहे टेंपो पर गिर गया। उसमें सवार शहर के मोहल्ला जालंधरी सराय के स्व. अहमद अलीम खान की बेटी शबा अलीम (23) और उसहैत के संतोष कुमार (40) दब गए। लोगों ने पेड़ काटा तो युवती और युवक को निकाला जा सका। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने शबा अलीम को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष को भर्ती कर लिया गया।