सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NSA Action Against Ajay Pratap Singh the Main Accused in the Budaun HPCL Double Murder Case

Budaun HPCL Case: दो अफसरों की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अजय प्रताप पर लगा रासुका

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 27 Apr 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या करने के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जेल में बंद आरोपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ प्रशासन ने रासुका के तहत कार्रवाई की है। 

NSA Action Against Ajay Pratap Singh the Main Accused in the Budaun HPCL Double Murder Case
हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं जिले के चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर इस कार्रवाई को मंजूरी दी। बीते 12 मार्च को प्लांट के दो अफसरों की हत्या के इस मामले में पांच आरोपी इस समय जेल में है।

Trending Videos


यह घटना 12 मार्च 2026 को हुई थी। अजय प्रताप सिंह ने मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बायोगैस प्लांट में घुसकर दो वरिष्ठ अधिकारी सुधार गुप्ता और हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से अजय प्रताप सिंह घायल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि यह वारदात एक आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा थी। इस मामले में मुनेंद्र विक्रम सिंह, धर्मेंद्र, अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू और केशव उर्फ मिचकू सहित चार अन्य सह-आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें अवैध कब्जे और हिंसक घटनाएं शामिल हैं। प्रशासन ने उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों को समाज के लिए खतरा माना है। 

चार आरोपी पर हत्या की साजिश का आरोप 
पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि यह वारदात अकेले नहीं, बल्कि एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत अंजाम दी गई थी। इस साजिश में शामिल मुनेंद्र विक्रम सिंह, धर्मेंद्र, अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू और केशव को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी सह-अभियुक्तों को जिला कारागार बदायूं भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड भी गंभीर रहा है, जिसमें वर्ष 2016 में अवैध कब्जे और वर्ष 2026 में हत्या, हमला व पुलिस मुठभेड़ के मामले दर्ज हैं। 

रासुका लगाने का कारण
प्रशासन ने अजय प्रताप सिंह की गतिविधियों को 'लोक व्यवस्था के लिए खतरा' मानते हुए रासुका के तहत निरुद्ध करने का फैसला किया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आरोपी की गतिविधियां सामान्य कानून से नियंत्रित नहीं हो पा रही थीं। दोहरे हत्याकांड जैसी जघन्य घटना, पुलिस पर हमला और लगातार आपराधिक गतिविधियां रासुका लगाने के मुख्य आधार रहे। समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करने के कारण भी यह कदम उठाया गया।
 

एचपीसीएल हत्याकांड का घटनाक्रम
- 12 मार्च को सैजनी के एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की गई।
- 13 मार्च को पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के दोनों पैरों में गोली लगी, एक सिपाही भी घायल हुआ।
- 13 मार्च एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह हटाए गए।
- 14 मार्च को सीएम योगी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन किया।
- 14 मार्च को सीओ उझानी को भी हटाकर लखनऊ भेजा गया।
- 17 मार्च सैजनी के एचपीसीएल प्लांट में जांच के लिए एसआईटी पहुंची।
- 17 मार्च आरोपी की छह व उसके ताऊ की पांच दुकानों पर बुलडोजर चला।
- 18 मार्च सैजनी गांव में ग्राम समाज की भूमि पर बाजार लगवाकर आरोपी के परिवार की तह बाजारी वसूलने का मामला उजागर।
- 20 मार्च अजय के ताऊ राकेश पर 27 अवैध दुकानों का बेदखली का मुकदमा दातागंज तहसीलदार कोर्ट में दर्ज हुआ। 45 लाख 57 हजार जुर्मान लगा।
- 22 मार्च प्लांट कर्मियों के पुलिस ने बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की।
- 24 मार्च कंपनी के दो अफसरों के कोर्ट में बयान दर्ज हुए।
- 25 मार्च आरोपी अजय के ताऊ का सैजनी गांव में बना अवैध फार्म हाउस सील।
- 24 मार्च अजय व उसके पांच भाईयों पर कंपनी के कर्मचारी से मारपीट का एक और केस मूसाझाग थाने में दर्ज हुआ।
- 28 मार्च अवैध तरीके से तहबाजारी वसूलने के मामले में अजय के ताऊ व पिता व परिवारीजनो पर केस।
- 2 अप्रैल आरोपी अजय के पिता, ताऊ व करीबी पर जमीन कब्जाने का केस।
- 3 अप्रैल एचपीसीएल में दोबारा अफसरों की तैनाती हुई।
- 6 अप्रैल आरोपी अजय के सगे व तहेरे भाई का मुख्य हत्याकांड में नाम बढ़ा, इनाम घोषित हुआ।
- 8 अप्रैल आरोपी अजय के दो सगे भाईयों ने कोर्ट में सरेंडर किया।
- 9 अप्रैल आरोपी अजय को जेल से मेडिकल कॉलेज भेजने का मामला सामने आया
- 27 अप्रैल मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ रासूका की कार्रवाई हुई।

जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ पुलिस ने रासुका के तहत कार्रवाई की है। इस मामले में जल्द ही चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी चल रही है। जो भी दोषी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed