{"_id":"69ee61cbf321ee8f0f0fecb9","slug":"nursing-student-hanged-herself-before-marriage-badaun-news-c-123-1-bdn1036-162520-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शादी से पहले फंदे पर लटक गई नर्सिंग की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शादी से पहले फंदे पर लटक गई नर्सिंग की छात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक एएनएम अंतिम वर्ष की छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी 28 जून को तय थी, लेकिन इससे पहले ही उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निवासी दिनेश चंद्र मिश्रा की 23 वर्षीय बेटी रेनू ने शनिवार रात किसी समय अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्होंने रेनू को फंदे पर लटका पाया। इस दृश्य से परिवार में चीख-पुकार मच गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटकना बताया गया है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और परिवार के लोग भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। रेनू एएनएम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। इस घटना से परिवार में गहरा सदमा है और मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।
दिनेश चंद्र मिश्रा की बेटी रेनू की शादी 28 जून को तय थी। शादी से पहले ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि युवती द्वारा फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। उन्होंने पुष्टि की कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटकना पाया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X