सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People are arriving at hospitals complaining of redness and discharge in their eyes.

Budaun News: आंखों में लालिमा और कीचड़ आने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे लोग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
People are arriving at hospitals complaining of redness and discharge in their eyes.
जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ को आंखों को चेक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बढ़ती उसम का असर लोगों की आंखों पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में आंखों से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनमें काफी संख्या ऐसे मरीजों की है, जो आंखों में लालिमा, जलन, खुजली और कीचड़ आने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। कई मरीजों को सुबह उठने पर आंखें खोलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिला अस्पताल के डॉ. पीयूष मोहन अग्रवाल के अनुसार, बारिश और उसम के मौसम में संक्रमण तेजी से फैलता है। ऐसे में आंखों की सफाई का विशेष ध्यान नहीं रखने पर संक्रमण की आशंका बढ़ जाता है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 120 से 130 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। कुछ मरीजों की आंखों से लगातार पानी आने और चिपचिपा पदार्थ निकलने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, गंदे हाथों से आंख छूने और साफ-सफाई में लापरवाही बरतने से समस्या बढ़ सकती है। मरीजों को सलाह दी जा रही है कि वे आंखों को बार-बार हाथ न लगाएं। साफ पानी से नियमित रूप से आंखों की सफाई करें। यदि लालिमा या कीचड़ आने की समस्या अधिक हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन


सुबह उठने के बाद आंखों को ताजे और स्वच्छ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। तौलिया, रुमाल और अन्य व्यक्तिगत वस्तुएं साझा करने से बचें। संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। -डॉ. पीयूष मोहन अग्रवाल, वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed