सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police Follower on Leave Dies

Budaun News: छुट्टी पर आए पुलिस फॉलोवर की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police Follower on Leave Dies
विज्ञापन
बदायूं। संभल में तैनात एक पुलिस फॉलोवर की छुट्टी पर घर आने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos

मूसाझाग थाना क्षेत्र के नगला वरसुनिया गांव निवासी 59 वर्षीय रामसेवक पाठक संभल जिले के बहजोई में पुलिस विभाग में फॉलोवर के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि रामसेवक पाठक छह अप्रैल को तीन दिन की छुट्टी पर अपने घर आए थे। ड्यूटी पर लौटने से पहले ही उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed