सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Postmortem report confirms hanging in student's death case

Budaun News: छात्र की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 25 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Postmortem report confirms hanging in student's death case
विज्ञापन
नूरपुर-पिनौनी। कक्षा पांचवीं के छात्र की हत्या नहीं बल्कि उसने आत्महत्या की थी। रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। लेकिन रिपोर्ट आने के बाद परिजनों से लेकर पुलिस का भी नजरिया बदल गया है। अब पुलिस छात्र के आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है।
Trending Videos


इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर-पिनौनी के रहने वाले ओमकार का 11 वर्षीय बेटा ओमशरण कक्षा पांचवीं का छात्र था। वह एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था। सोमवार की रात करीब आठ बजे उसका गांव के पास ही स्थित एक दूसरे निजी स्कूल में पाइप के सहारे फंदे से लटका मिला था। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

कोट-
कक्षा पांचवीं के छात्र की हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया। कार्रवाई रिपोर्ट व शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
-डॉ. ह्देश कठेरिया, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed