सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Preparations underway for uninterrupted power supply during summer; capacity of 450 transformers increased

Budaun News: गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, 450 ट्रांसफॉर्मरों की बढ़ाई गई क्षमता

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for uninterrupted power supply during summer; capacity of 450 transformers increased
उघैती उपकेंद्र पर कार्य करते हुए कर्मचारी। स्त्रोत विद्युत निगम
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बढ़ती बिजली खपत को देखते हुए विद्युत निगम ने गर्मी से पहले व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पांच मेगावॉट अतिरिक्त क्षमता बढ़ाई गई है। साथ ही 450 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर तारों को बदलने और उपकेंद्रों के सघन निरीक्षण का कार्य चल रहा है।
Trending Videos

गर्मी के मौसम में फॉल्ट और ओवरलोडिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्युत निगम पिछले तीन माह से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई सुधार अभियान चला रहा है। अधिकारियों के अनुसार, 5 मेगावॉट क्षमता वृद्धि का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 4 मेगावॉट अतिरिक्त क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही यह कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत और नए उपकरण किए स्थापित
निगम की ओर से ट्रांसफॉर्मरों की सफाई, मरम्मत और ऑयल लेवल की जांच की जा रही है, ताकि गर्मी में ओवरहीटिंग या तकनीकी खराबी से बचा जा सके। जहां आवश्यकता है वहां नए ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जा रहे हैं। शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में अर्थिंग की जांच कर खामियों को दूर किया जा रहा है, जिससे लाइन लॉस और फॉल्ट की घटनाओं में कमी आए।

शहर में बनाए गए तीन नए फीडर
शहर में उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एरिया के अनुसार फीडरों का पुनर्गठन किया गया है। पनवड़िया, कचहरी और मीरा की चौकी उपकेंद्रों पर तीन नए फीडर स्थापित किए गए हैं। पहले किसी एक फीडर में खराबी आने पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता प्रभावित होते थे, लेकिन अब फीडरों के विभाजन से समस्या सीमित क्षेत्र तक ही रहेगी और आपूर्ति शीघ्र बहाल की जा सकेगी।

सतर्कता बढ़ाई, 24 घंटे निगरानी
गर्मी के दौरान आपूर्ति सुचारु रखने के लिए उपकेंद्रों पर तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी सुदृढ़ की गई है। नियमित निरीक्षण के साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित मरम्मत दल भी तैयार रखे गए हैं।


उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि और सुधार कार्य लगातार जारी हैं। जर्जर तार भी बदलने का काम हो रहा है। जिले में करीब पांच मेगावॉट बिजली क्षमता बढ़ाई जा चुकी है। आगे भी आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त क्षमता वृद्धि की जाएगी। - चंद्रशेखर कुमार, अधीक्षण अभियंता

33 केवी बिजली सप्लाई के खराब ब्रेक पैनल हुए ठीक



सिलहरी। उपकेंद्र सालारपुर में ट्रांसमिशन नवादा उपकेंद्र से आई 33 केवी लाइन का ब्रेक पैनल मंगलवार को ठीक कराया गया। अवर अभियंता अशोक कुमार के नेतृत्व में दहेमी फीडर, सिलहरी सेकंड फीडर और मोंगर फीडर के तीनों ट्रांसफॉर्मरों के ब्रेक पैनल को निगम की टीम ने ठीक किया। अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में साफ सफाई एवं मरम्मत का काम चल रहा है। संवाद

उघैती उपकेंद्र पर कार्य करते हुए कर्मचारी। स्त्रोत विद्युत निगम

उघैती उपकेंद्र पर कार्य करते हुए कर्मचारी। स्त्रोत विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed