सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Preparations Underway to Restart HPCL Plant from April 13

Budaun News: 13 अप्रैल से एचपीसीएल प्लांट पुनः शुरू कराने की तैयारी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Preparations Underway to Restart HPCL Plant from April 13
एचपीसीएल प्लांट
विज्ञापन
बदायूं। एचपीसीएल प्लांट पुनः शुरू कराने की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 12 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद से बंद पड़े इस प्लांट को 13 अप्रैल से दोबारा संचालित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए प्रशासन और कंपनी स्तर पर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
Trending Videos

घटना के बाद से ही प्लांट की सुरक्षा, संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर कई दौर की उच्चस्तरीय बैठकें हो चुकी हैं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि संचालन के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट परिसर में साफ-सफाई, मशीनों की मरम्मत और तकनीकी परीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है, जिसमें स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि रोजगार के अवसर भी बढ़ सकें और संचालन सुचारु रूप से हो सके।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्लांट परिसर में सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। पीएसी बल की तैनाती के साथ ही स्थायी पुलिस चौकी निर्माण की योजना भी तैयार की जा रही है, जिसके लिए प्लांट के समीप ही नए भवन का प्रस्ताव है।
प्लांट संचालन के लिए आवश्यक कच्चे माल यानी पराली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आसपास के किसानों से संपर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से सहयोग लेने के साथ-साथ उन्हें प्लांट से जोड़ने की पहल भी की जा रही है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, 13 अप्रैल से प्लांट हर हाल में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्लांट को जल्द शुरू कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।



सैजनी स्थित एचपीएसल प्लांट को 13 अप्रैल से फिर से शुरु कराने की तैयारी है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया चल रही है। - अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed