सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Priests body found hanging from a tree in temple complex in Budaun

Budaun News: मंदिर परिसर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला पुजारी का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 20 Jun 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी का शव परिसर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उनके भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Priests body found hanging from a tree in temple complex in Budaun
इसी परिसर में लटका मिला शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सोवरनपुर के बाहर मुख्य मार्ग स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में शनिवार सुबह पुजारी चंद्रपाल का शव मंदिर परिसर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। 



मृतक के तहेरे भाई सत्यदेव ने आरोप लगाया कि चंद्रपाल पिछले करीब 20 वर्षों से मंदिर की सेवा, देखरेख और पूजा-अर्चना कर रहे थे। उनका कहना है कि शुक्रवार देर रात किसी ने उनकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। चंद्रपाल अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी दोनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है। बड़े पुत्र नीलकमल भी विवाहित हैं, जबकि छोटे पुत्र हेमंत कमल अविवाहित हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed