{"_id":"69d7f782992601e4000fb187","slug":"roads-in-35-villages-to-be-improved-at-a-cost-of-22-crore-badaun-news-c-123-1-sbly1001-161217-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 22 करोड़ रुपये से सुधारी जाएंगी 35 गांव की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 22 करोड़ रुपये से सुधारी जाएंगी 35 गांव की सड़कें
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला पंचायत की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से 35 गांवों में सीसी रोड, खड़ंजा, पुलिया और नाला निर्माण कराया जाएगा। इन विकास कार्यों के पूरा होने पर ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। जलभराव की समस्या भी कम होगी।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से खराब सड़कों और जलनिकासी की समस्या बनी हुई थी। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब जिला पंचायत की इस योजना से गांवों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी और विकास को गति मिलेगी। योजना के तहत समरेर क्षेत्र में अकबरपुर से सिरजौला मार्ग पर खड़ंजा निर्माण कराया जाएगा।
वहीं, दियौनी गांव में देवस्थान से पुलिया तालाब तक नाला बनाया जाएगा। सवलपुर नवदिया में भोलाशंकर के मकान से तालाब तक नाला निर्माण प्रस्तावित है। इस्लामनगर क्षेत्र के गुरिठा से सोनपाल मौर्य के घर तक खड़ंजा, दहगवां के सिरसापुर खुर्द से आंतर रोड तक खड़ंजा निर्माण होगा। वजीरगंज के अगेई में नाले से तालाब तक नाला निर्माण कराया जाएगा।
सहसवान के रहेटनरी में तिराहे से तालाब तक नाला और अंबियापुर के सदरपुर में प्रकाश के घर से नदी तक नाला निर्माण भी योजना में शामिल है। इसके अलावा अंबियापुर के सेहसपुर से फकीराबाद रोड चंदन के बाग तक खड़ंजा, गढ़ी गांव में रामवीर मौर्य के मकान तक सीसी रोड तथा जगत के बुधवाई से पंचायत भवन तक सीसी रोड निर्माण कराया जाएगा।
उघैती के सादीपुर संपर्क मार्ग से दरियाये सिंह के मकान तक खड़ंजा निर्माण और बदायूं-बरेली रोड से नगला मंदिर तक गड्ढा मुक्ति व अनुरक्षण कार्य भी प्रस्तावित हैं। जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि इन कार्यों को जल्द शुरू कर निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
सीसी सड़क, इंटरलाकिंग व नाली निर्माण का किया उद्धाटन
बदायूं। नई सराय नई बस्ती में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सीसी इंटरलॉकिंग सड़कों का उद्घाटन किया। इसमें वार्ड संख्या 27 में इंटरलाकिंग व सीसी रोड का निर्माण कार्य 16 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया। इसमें लईक के मकान से छोटे के मकान तक इंटरलाकिंग का निर्माण कार्य में पांच लाख 51 हजार रुपए व रंगीन मस्जिद से नूर उददीन से अख्तर के होटल तक सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य में दस लाख 58 हजार की लागत से सीसी रोड, नाली निर्माण कार्य शामिल है। पालिकाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि शहर में विकास की रफ्तार आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। संवाद
Trending Videos