{"_id":"6994c884df8b1a11b1083e78","slug":"roadways-buses-can-now-be-booked-a-week-in-advance-badaun-news-c-123-1-sbly1018-157523-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक हफ्ता पूर्व अब रोडवेज बसों की कर सकेंगे बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक हफ्ता पूर्व अब रोडवेज बसों की कर सकेंगे बुकिंग
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड से संचालित रोडवेज की बसें।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज बस की बुकिंग अब लोग निजी बस की तरह आसानी से करवा सकेंगे। डिपो ने बस की बुकिंग के लिए प्रक्रिया आसान कर दी है। अब एक माह की जगह एक सप्ताह पूर्व बरात, पिकनिक या किसी अन्य कार्य के लिए लोग बुकिंग करवा सकेंगे। निजी कार्यक्रम के लिए रोडवेज की बुकिंग 400 किमी व 24 घंटे के लिए 27,808 रुपये में की जा सकेगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब तक एक महीना पहले बुकिंग कराने की बाध्यता के चलते लोग रोडवेज की बसों की शादी विवाह में कम बुकिंग करा रहे थे। एक जनवरी से अब तक मात्र दो ही बुकिंग की गईं।
परिवहन निगम के बेड़े में 130 निगम की तो 43 अनुबंधित रोडवेज की बसों का संचालन किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति निजी बस की तरह रोडवेज बस की बुकिंग करा सकता है। इसके लिए डिपो में यात्रा से एक सप्ताह पहले आवेदन करना होगा। कम किराये में बस की सुविधा मिल सके, इसके लिए परिवहन निगम ने 400 किलोमीटर तक के लिए 27,808 रुपये किराया निर्धारित किया है। डिपो ने अपनी आय बढ़ाने और लोगों की सुविधा के लिए बसों को बुक करने की सुविधा दी है। डिपो में संचालित बसों में से 20 से अधिक बसें बिल्कुल नई हैं जो पिछले माह ही आई हैं। यह बसें पूरी तरह से फिट व मेंटेन हैं।
रोडवेज बसों की बुकिंग यात्रा के एक माह पहले कराने की शर्त अब समाप्त कर दी गई है। अब यात्रा के एक सप्ताह पूर्व भी रोडवेज डिपो पर पहुंचकर बुकिंग करा सकते हैं। 400 किमी व 24 घंटे का शुल्क 27808 रुपये निर्धारित। इतनी दूरी के लिए प्राइवेट बसों की बुकिंग 30 से 35 हजार में होती है। परिवहन निगम की बस सस्ती व सुरक्षित हैं। -राजेश पठक, एआरएम
Trending Videos