{"_id":"6a0b6f798ca2cc3d45066673","slug":"six-arrested-in-dispute-over-cemetery-route-badaun-news-c-123-1-sbly1006-164151-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कब्रिस्तान के रास्ते को लेकर हुए विवाद में छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कब्रिस्तान के रास्ते को लेकर हुए विवाद में छह गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 19 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा जबीं में कब्रिस्तान के रास्ते को लेकर रविवार को हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सोमवार को एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
रविवार को कब्रिस्तान में जबरन रास्ता निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में एक पक्ष की चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गांव बेहटा जबीं निवासी सौरभ, हरिओम, धनपाल, शान मोहम्मद, अख्तर अली और शमशाद शामिल हैं। इधर, रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार को एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन के अनुसार गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos