सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Temperature remains best in Jyeshtha

Budaun News: ज्येष्ठ में श्रेष्ठ बना तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 19 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Temperature remains best in Jyeshtha
रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस लाइन को जाने वाले रोड पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में नौतपा की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। पिछले आठ दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है और पारा 44 डिग्री तक पहुंच चुका है। ज्येष्ठ माह में यह तापमान सबसे अधिक है। तेज धूप, लू के थपेड़ों और उमस भरे मौसम ने आमजन का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही सूरज आग उगल रहा है और दोपहर होते-होते सड़कें तपने लगती हैं। हालात यह हैं कि दोपहर के समय प्रमुख बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा नजर आने लगा है।

11 मई को जिले का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन लगातार बढ़ोतरी के बाद अब यह 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस हो गया है। सुबह आठ बजे के बाद ही धूप तेज हो जाती है और 11 बजे के बाद लू चलने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक गर्म हवाओं का असर बना रहता है। इससे लोगों को राहत नहीं मिल रही। भीषण गर्मी का असर सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, ठेला संचालकों, ई-रिक्शा चालकों और खेतों में काम करने वाले किसानों पर पड़ रहा है। बाजारों में भी दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या घट गई है। कपड़ा व्यापारी रमेश गुप्ता, कॉस्मेटिक स्टोर संचालक महेश सिंह का कहना है कि शाम ढलने के बाद ही लोग खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थ, गन्ने का रस, नींबू पानी, लस्सी, शरबत और आइसक्रीम की मांग बढ़ गई है। शहर के चौराहों और बाजारों में लोग राहत पाने के लिए ठंडी चीजों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

---------
बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें : डॉ. नितिन
जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. नितिन सिंह का कहना है कि अत्यधिक गर्मी में लापरवाही गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। अस्पताल में डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर, सिरदर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ओआरएस घोल, नींबू पानी और तरल पदार्थ लेते रहें। हल्का भोजन करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
---------
अगले कुछ दिन राहत के आसार नहीं
आईएमडी के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। तापमान में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। नौतपा के दौरान तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। तेज धूप और लू का असर जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। जरूरी होने पर ही बाहर निकलें और सिर ढककर निकलें। यदि किसी व्यक्ति को हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed