{"_id":"699df64918a91be0600fa9d9","slug":"six-snakes-found-in-arto-office-panic-ensues-badaun-news-c-123-1-sbly1018-158034-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एआरटीओ कार्यालय में निकले छह सांप, अफरातफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एआरटीओ कार्यालय में निकले छह सांप, अफरातफरी मची
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में निकला कोबरा सांव व अन्य। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार की दोपहर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कोबरा समेत अन्य प्रजाति के छह सांप निकल आए। सांपों को देखकर कर्मियों और कार्यालय में काम से आए लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सांपों को पकड़ लिया। इस दौरान कार्यालय का काम भी प्रभावित हुआ। मामले में एआरटीओ प्रशासन हरिओम कुमार का कहना है कि सांपों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है।
एआरटीओ कार्यालय पर लाइसेंस बनवाने के लिए सौ से अधिक लोग हर रोज पहुंचते हैं। इस समय कार्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को आसपास में सफाई अभियान चलाया गया। एक कमरे से पुराना कबाड़ निकाला जा रहा था। इसी दौरान छह सांप निकल आए। इसमें कोबरा समेत अन्य प्रजाति के सांप शामिल थे।
एआरटीओ हरिओम कुमार ने बताया कि कभी कार्यालय में सफाई नहीं कराई गई थी। होली को लेकर सफाई कराई जा रही थी। इसी दौरान एक के बाद एक सांप निकला। सभी काे वन विभाग की टीम ने पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
Trending Videos