{"_id":"69d7f889360f5273f807050a","slug":"sp-city-also-removed-ats-officer-abhishek-singh-takes-charge-badaun-news-c-123-1-bdn1036-161234-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसपी सिटी भी हटाए गए, एटीएस के अभिषेक सिंह को मिला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसपी सिटी भी हटाए गए, एटीएस के अभिषेक सिंह को मिला कार्यभार
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव के एचपीसीएल प्लांट में हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के बाद बदायूं में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल जारी है। शासन ने एटीएस मुख्यालय लखनऊ में तैनात अभिषेक कुमार सिंह को बदायूं का नया एसपी सिटी नियुक्त किया है। वहीं वर्तमान एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी का तबादला कर उन्हें प्रयागराज स्थित चौथी पीएसी बटालियन में उप सेनानायक के पद पर भेजा गया है।
शासन द्वारा जारी पीपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में यह बदलाव प्रमुखता से शामिल है। अभिषेक कुमार सिंह की तैनाती को जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वहीं विजयेंद्र द्विवेदी ने 22 मई 2025 को एसपी सिटी का कार्यभार संभाला था और उनके कार्यकाल के दौरान ही 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज घटना सामने आई थी।
इस जघन्य वारदात के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे और लगातार कार्रवाई की मांग हो रही थी। घटना के बाद सबसे पहले तत्कालीन एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह का तबादला किया गया। इसके अलावा संबंधित मूसाझाग थानाध्यक्ष और एक दरोगा को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की गई थी।
चूंकि मूसाझाग थाना क्षेत्र एसपी सिटी सर्किल के अंतर्गत आता है, इसलिए विजयेंद्र द्विवेदी के तबादले की अटकलें भी लंबे समय से लगाई जा रही थीं। अब शासन ने इस पर मुहर लगाते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी है।
नए एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह से जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उनकी तैनाती के बाद लंबित मामलों में तेजी आएगी और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी भी मजबूत होगी।
Trending Videos