पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teacher accused of shameful act with female student sent to jail.

Budaun News: छात्रा से शर्मनाक हरकत करने का आरोपी शिक्षक गया जेल

Mon, 29 Jun 2026 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of shameful act with female student sent to jail.
कुंवरगांव। उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की 13 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित विद्यालय में शिक्षक मेनपाल पर छात्रा को साफ-सफाई के बहाने रोककर सुनसान कमरे में ले जाने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगा था। किसी तरह छात्रा उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी को घेर लिया था, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी (ग्रामीण) डॉ. ह्दयेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed