{"_id":"69d7f74a836cd4585e0a9198","slug":"teenager-abducts-and-rapes-six-year-old-girl-badaun-news-c-123-1-bdn1036-161273-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छह साल की बालिका को अगवा कर किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छह साल की बालिका को अगवा कर किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी मामी को देखकर बृहस्पतिवार देर रात घर लौट रही छह वर्षीय मासूम को रास्ते से किशोर अगवा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी किशोर पर रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति की छह वर्षीय बेटी एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी मामी को देखकर अकेले घर लौट रही थी। रास्ते में एक किशोर उसे अगवा कर एक पुराने मकान में ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया। बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। वह खून से लथपथ थी। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए उघैती के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई।
प्राथमिक उपचार के बाद आगे इलाज के लिए रेफर करने की सलाह दी। निजी अस्पताल में इलाज के बाद बच्ची को सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के पूछने पर बच्ची ने आरोपी किशोर का नाम बताया। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ बिल्सी केके तिवारी और प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। - डॉ. ह्रदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण
Trending Videos