फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tempo carrying pilgrims returning from Vrindavan overturns; one dead, four injured

बदायूं: वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, एक की मौत और चार घायल; उझानी-सहसवान मार्ग पर हुआ हादसा

Fri, 14 Aug 2026 12:28 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 14 Aug 2026 12:28 PM IST
सार

सहसवान के नौ श्रद्धालु बृहस्पतिवार सुबह को वृंदावन दर्शन के लिए गए थे। बृहस्पतिवार रात को ही दर्शन के बाद सभी वापस लौट रहे थे। उझानी पहुंचने पर सहसवान के लिए बस नहीं मिली तो सभी एक टेंपो में सवार हो गए। रात करीब डेढ़ बजे टेंपो उझानी से सहसवान की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। 

विज्ञापन
Tempo carrying pilgrims returning from Vrindavan overturns; one dead, four injured
अतुल शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन से दर्शन कर सहसवान लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो बृहस्पतिवार देर रात उझानी-सहसवान मार्ग पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक के पास बैठे 55 वर्षीय श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सहसवान के नौ श्रद्धालु बृहस्पतिवार सुबह को वृंदावन दर्शन के लिए गए थे। बृहस्पतिवार रात को ही दर्शन के बाद सभी वापस लौट रहे थे। उझानी पहुंचने पर सहसवान के लिए बस नहीं मिली तो सभी एक टेंपो में सवार हो गए। रात करीब डेढ़ बजे टेंपो उझानी से सहसवान की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। टेंपो डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में मोहल्ला अकबराबाद निवासी अतुल शर्मा 55 की मौके पर ही मौत हो गई। वह चालक के बगल वाली सीट पर बैठे थे। हादसे में चार अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। 
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने शव के पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है। अतुल शर्मा के दो बेटें और एक बेटी है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed