सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The administration's bulldozer ran on illegal plotting in Shah Vinayat Colony.

Budaun News: शाह विनायत काॅलोनी में अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The administration's bulldozer ran on illegal plotting in Shah Vinayat Colony.
शहर की शाह विलायत कालोनी में बुल्डोजर से तोड़ा गया अवैध निर्माण। स्रोत- प्रशासन - फोटो : samvad
विज्ञापन
बदायूं। शहर की शाह विनायत कॉलोनी में अवैध तरीके से की जा रही प्लाटिंग और निर्माण कार्यों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवाया। पुलिस व प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
Trending Videos

काॅलोनी में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमानुसार अनुमति लिए प्लाटिंग की जा रही थी। शिकायत मिलने पर राजस्व एवं नगर प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में प्रथम दृष्टया अनियमितताएं पाए जाने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह के साथ पहुंची पुलिस टीम के साथ अन्य कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से विकसित किए गए हिस्से को बुलडोजर से हटाया गया। इसके साथ ही कालोनी में नियमों के विरुद्ध मकान निर्माण कराने वाले 10 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर वैध अभिलेख प्रस्तुत न करने की स्थिति में उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही साथ ही छोटे सरकार इलाके में डायमंड हाल के पास भी किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया है।
----------------------------------------

पूर्व में भी मिल चुकी थीं शिकायतें
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिना मानचित्र स्वीकृति के प्लाटिंग और निर्माण कार्य चल रहा था, जिससे मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही थी। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह ने बताया कि शहर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में भी शिकायतें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed