{"_id":"69b07ee1d250db36c90db04a","slug":"the-color-of-unity-was-seen-in-the-kayastha-holi-fair-badaun-news-c-123-1-bdn1036-158959-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कायस्थ होली मेले में दिखा एकता का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कायस्थ होली मेले में दिखा एकता का रंग
विज्ञापन
कायस्थ समाज के होली मेला में प्रबुद्वजनों को सम्मानित किया गया। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
बदायूं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से बदायूं क्लब में कायस्थ होली मेला लगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं। जिलाध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा कि होली मेला जैसे आयोजन समाज में मेलजोल और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। नृत्य प्रस्तुति में समृद्धि, शुभ, अभिनय और स्वाति सक्सेना ने शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में ओम और दिविशा सक्सेना ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इसके अलावा हाईस्कूल वर्ग में रोशनी सक्सेना तथा इंटरमीडिएट वर्ग में दीप सक्सेना और रितिका सक्सेना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी की सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर मेधावी छात्रों और समाज के वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्ति सम्मान के अंतर्गत राजीव भारती, दिनेश सक्सेना, कनकलता सक्सेना और प्रवीन कुमार सक्सेना को सम्मान देकर उनकी सेवाओं का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री धीरज सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख समरेर श्रद्धा सक्सेना, सपा नेत्री इंदु सक्सेना आदि मौजूद रहे।
Trending Videos