{"_id":"69b3202eeb9aa550450b1bc7","slug":"he-was-called-out-of-the-office-after-abusing-her-and-was-shot-with-both-hands-badaun-news-c-4-bly1052-842233-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गालियां देकर दफ्तर से बाहर बुलाया और दोनों हाथों से चला दीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गालियां देकर दफ्तर से बाहर बुलाया और दोनों हाथों से चला दीं गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लूटी गई गाड़ी से प्लांट में बेधड़क घुसे अजय प्रताप सिंह ने अंदर दफ्तर पहुंचने के बाद जमकर गालियां दी। इस पर अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे मुख्य प्रबंधक (परियोजना) सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा जैसे ही बाहर आए तभी उसने गोलियां चला दीं।
प्लांट में कर्मचारियों की शिफ्ट दो बजे बदलती है। कर्मचारियों को लाने-ले जाने की व्यवस्था कंपनी की गाड़ी से की जाती है। चूंकि आरोपी कंपनी में काम कर चुका है तो उसे सब पता था कि किस समय गाड़ी कर्मचारियों को लेकर गांव के पास से निकलती है। उसी हिसाब से उसने अपनी पूरी योजना बनाई।
करीब 1.30 बजे कंपनी की गाड़ी का चालक धर्मेंद्र कर्मचारी भटौली निवासी किरन, पुरैनी निवासी रामौतार व दीपक को लेकर सैजनी गांव के पास पहुंचे कि अजय प्रताप सिंह गाड़ी के सामने खड़ा हो गया। उसके हाथ में तमंचा देख चालक ने गाड़ी रोक दी। चालक व अन्य तीनों कर्मचारियों को तमंचे के बल पर गाड़ी से नीचे उतारा और उनके मोबाइल फोन छीनने के बाद गाड़ी को लेकर वहां से भाग निकला। कर्मचारियों को धमकी दी कि अगर भागकर कहीं कोई सूचना दी तो जान से मारे जाओगे।
एसएसपी के मुताबिक अजय ने आरोपी ने गाड़ी मुख्य प्रबंधक परियोजना व उपप्रबंधक के कार्यालय के बाहर रोकी और दोनों हाथों में लिए तमंचों से गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड दौड़े लेकिन गाड़ी में बैठकर हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी फिल्मी स्टाइल में भाग निकला।
बरेली से पहुंचे रीजनल मैनेजर : बरेली से एचपीसीएल के रीजनल मैनेजर देवानंद प्लांट पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से बात की और प्लांट के अंदर जाकर कर्मचारियों से जानकारी ली है। घटना के बाद से प्लांट के अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। क्षेत्र के लोग अंदर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
Trending Videos