{"_id":"69b854557f26d71574076aba","slug":"the-duo-of-the-domineering-uncle-and-nephew-is-famous-in-the-region-badaun-news-c-123-1-sbly1001-159505-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इलाके में मशहूर है दबंग ताऊ और भतीजे की जोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इलाके में मशहूर है दबंग ताऊ और भतीजे की जोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सैजनी गांव में अजय और उसके परिवार की दबंगई का ये आलम है कि विरोधी भी मीडिया के सामने बयान देने से बचते रहे। दबंग ताऊ भतीजे की जोड़ी इलाके में मशहूर है। फिलहाल यह परिवार फिलहाल घरों को बंद करके कहीं निकल गया है। मुख्य घर में अजय का सबसे छोटा मानसिक मंद भाई ही रह गया है।
सैजनी में अजय के घर व मार्केट के आसपास तमाम लोग मीडिया के कैमरे देखकर निकल आए। इनमें से कुछ ने अजय के बारे में ऐसी बातें भी कही कि जैसे वह ज्यादा गुस्से या किसी खास वजह से यह घटना कर गया हो। अमूमन अधिकांश लोगों ने घटना में उसकी संलिप्तता के बारे में कुछ भी बोलने से परहेज किया। गांव की ही दूसरी बस्ती में मिले ग्रामीणों ने दबी जुबान अजय और परिवार की दबंगई की पोल खोल दी।
नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस परिवार ने पहले शाहजहांपुर में कांड किए और अब यहां आकर उनके गांव का माहौल बिगाड़ दिया। बताया कि अजय और उसके ताऊ की दबंगई के कई किस्से हैं। दोनों की जोड़ी इलाके भर में मशहूर है। ताऊ का बेटा एक नेता के बेटे का बगलगीर है। हालांकि लोगों का कहना है कि अजय इतनी बड़ी घटना कर देगा, ये किसी को अंदाजा नहीं था। उन्हें अब भी लग रहा है कि वह रसूखदारों से अपने गठजोड़ के चलते जेल से बाहर आने के बाद और दहशत फैलाएगा।
Trending Videos