सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SIT Reaches Badaun Inspects Crime Scene at Plant and Interrogates Security Personnel

HPCL Murder Case: एसआईटी बदायूं पहुंची, प्लांट में घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षाकर्मियों से की पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 17 Mar 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में हुई दो अफसरों की हत्या के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को एसआईटी प्लांट में पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर कर्मचारियों से पूछताछ की। बयान भी दर्ज किए गए। 

SIT Reaches Badaun Inspects Crime Scene at Plant and Interrogates Security Personnel
एसआईटी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के एचपीसीएल डबल मर्डर केस की जांच के लिए शासन की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) सोमवार शाम बदायूं पहुंचा। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में पहुंची टीम ने शाम पांच बजे सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट का दौरा कर घटनास्थल का मुआयना किया और वहां मौजूद कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों के बयान दर्ज किए।

Trending Videos


टीम ने घटना से संबंधित रिकॉर्ड देखा और अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई को लेकर पूछताछ की। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही घटनाक्रम में दोषी अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैंजनी में बने इस प्लांट में उप महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की 12 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी प्लांट कर्मचारी अजय प्रताप सिंह खुद ही थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन स्तर से गठित की गई है एसआईटी 
घटना की जांच के लिए शासन स्तर से तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें बरेली मंडल के आयुक्त भूपेंद्र एस चौधरी, डीआईजी अजय कुमार साहनी व लखनऊ से अपर आयुक्त (खाद्य) कामता प्रसाद शामिल हैं। तीनों ही अधिकारियों ने प्लांट का निरीक्षण किया। स्थानीय कर्मचारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। 

साथ ही सिक्योरिटी गार्डों से भी बात की गई। उस दिन गेट पर तैनात रहे गार्डों से मूसाझाग थाने में पूछताछ भी की गई। मौके पर जिला पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। इनसे भी अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा लिया गया। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई को लेकर भी निर्देश दिए गए।

एसआईटी ने इन बिंदुओं पर मांगा ब्योरा
एसआईटी ने मामले से संबंधित एफआईआर, आरोपी की दुकानों को गिराने से पहले जारी किए गए नोटिस, पीडब्ल्यूडी की पैमाइश रिपोर्ट और आरोपी की मेडिकोलीगल रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed