{"_id":"6a457c71e61fe0a85704289d","slug":"the-miscreant-dhalu-along-with-his-gang-had-committed-a-dacoity-at-a-farmers-house-badaun-news-c-123-1-ba11032-167502-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदमाश ढालू ने गैंग के साथ किसान के घर डाला था डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदमाश ढालू ने गैंग के साथ किसान के घर डाला था डाका
विज्ञापन
मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश जितेंद्र (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बदमाश जितेंद्र उर्फ डालू ने अपने गैंग के साथ मई में इस्लामनगर थाना क्षेत्र के किसान निजाकत के घर डकैती डाली थी। बदमाशों ने किसान के घर दो घंटे तक आतंक मचाया था। जितेंद्र ने गैंग के सात हथियारबंद बदमाशों के साथ परिवार को बंधक बनाकर करीब 19 लाख रुपये की डकैती की थी। विरोध करने पर महिलाओं समेत परिवार के छह लोगों को तमंचों की बट और लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा था।
बदमाशों ने एक साल के मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर घर में तांडव किया था। डकैती की इस वारदात को पुलिस ने लूट में दर्ज किया था। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुढ़िया गांव निवासी किसान निजाकत इस्लामनगर कस्बे में बिल्सी-बिसौली मार्ग पर कोल्ड स्टोर के पीछे मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगे थे।
18-19 मई की देर रात बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे। बदमाशों ने सबसे पहले आंगन में सो रहे निजाकत को दबोचकर तमंचे की बट और लाठी-डंडों से पीटा था। बदमाशों के पीटने पर उनकी चीख सुनकर जागी पुत्रवधू फिजा को भी पीटा था। बदमाशों ने एक वर्षीय बेटे अली रजा को गन प्वाइंट पर लेकर पूरे घर में लूटपाट की थी। घर में मौजूद निजाकत की पत्नी मिस्किन, बेटी शबनम, छोटे भाई की पत्नी नाजिश, 16 वर्षीय अल्तमश को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। बदमाशों ने सभी के हाथ-पैर बांधे थे। करीब आठ तोला सोने के जेवर, ढाई से तीन किलो चांदी और सवा लाख रुपये की डकैती डाली थी।
विज्ञापन
दरोगा-सिपाहियों ने की मीडिया कर्मियों के मोबाइल व कैमरे छीनने की कोशिश
बुधवार देर रात करीब दस बजे मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए डकैत जितेंद्र को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। जैसे ही पुलिस टीम आरोपी को जीप से ले जा रही थी, उसी दौरान वहां मौजूद मीडिया कर्मी मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, तभी दरोगा व सिपाहियों ने विरोध जताते हुए मीडिया कर्मियों के मोबाइल छीनने की कोशिश की। इससे मीडिया कर्मियों और सिपाहियों के बीच नोकझोंक भी हुई। मीडिया कर्मियों की नाराजगी के बाद एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने खेद जताया।
लाखों की ज्वैलरी भी बरामद, शिनाख्त के प्रयास शुरू
एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश के कब्जे से पिस्टल, एक तमंचा और ढेरों कारतूस के अलावा ज्वैलरी भी बरामद की गई है। अपाचे बाइक भी बरामद की गई है। लाखों की ज्वैलरी की शिनाख्त कराई जा रही है।
एक दर्जन से अधिक दर्ज हैं मुकदमे
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश जितेंद्र के ऊपर नोएडा, दनकौर, अमरोहा, बदायूं सहित कई जनपदों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश जितेंद्र के ऊपर डकैती कांड के बाद एसएसपी बदायूं ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था, उसके बाद डीआईजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस के कब्जे में रही इमरजेंसी, मरीजों को एक घंटे करना पड़ा इंतजार
- सांस लेने में तकलीफ होने पर युवती और मारपीट में घायल युवक पहुंचा था
- देर रात 11 बजे एसएसपी पहुंचीं अस्पताल, तब बदमाश को मृत घोषित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश को जिला अस्पताल लाने से पहले ही पूरा परिसर छावनी में तब्दील कर दिया था। जैसे ही बदमाश को लेकर पुलिस टीम अस्पताल परिसर में पहुंची पुलिस ने इमरजेंसी को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने इमरजेंसी से किसी को अंदर या बाहर जाने नहीं दिया। पहरा सख्त होने की वजह से दो मरीज भी अंदर नहीं जा पाए। करीब एक घंटे तक सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से अस्पताल पहुंची युवती और मारपीट में घायल मरीज को इमरजेंसी के बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ा।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बिल्सी मोड़, नई जेल के लिए प्रस्तावित भूमि के पास रात नौ बजे हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस अधिकारी बदमाश को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले भी नहीं थे कि उससे पहले ही जिला अस्पताल में पुलिस फोर्स पहुंच गई। सीओ उझानी, कोतवाली इंस्पेक्टर, उझानी इंस्पेक्टर दलबल के साथ पहुंच गए थे। उस वक्त तक कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था।
डॉक्टरों को भी नहीं मालूम कि इतनी फोर्स अस्पताल में क्यों पहुंची है। पुलिस को देखकर मरीज और उनके तीमारदार असहज हो रहे थे। करीब दस बजे बदमाश जितेंद्र को लेकर पुलिस टीम पहुंची। उसके बाद पुलिस ने इमरजेंसी को अपने कब्जे में कर लिया। दोनों गेट बंद कर दिए गए। उस वक्त इमरजेंसी में एक मरीज भर्ती था। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने घायल दरोगा व सिपाही का इलाज शुरू किया। देर रात करीब 11 बजे एसएसपी अंकिता शर्मा अस्पताल पहुंचीं।
इसके बाद डॉक्टरों ने बदमाश जितेंद्र को मृत घोषित किया। वहीं, दस बजे अस्पताल पहुंची युवती को सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही थी। उसके साथ युवती की मां और पिता भी साथ थे। वे युवती को अंदर ले जाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इसी दौरान मारपीट में घायल भी वहां पहुंचा, उसे भी रोक दिया था।