{"_id":"6a6d0170924ac20ab208cf53","slug":"two-youths-ended-their-lives-by-hanging-themselves-in-separate-areas-badaun-news-c-123-1-bdn1010-169763-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो युवकों ने अलग-अलग क्षेत्रों में फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो युवकों ने अलग-अलग क्षेत्रों में फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
राहुल। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर। अलग-अलग चौकी क्षेत्र के गांवों में दो युवकों ने फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों ही आत्महत्या के पीछे अलग-अलग कारण बताए गए हैं। नाधा चौकी के गांव मिर्जापुर मोहसनपुर गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने शाम के समय खेत में एक पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी तो वहीं दानपुर पुलिस चौकी के गांव भोजीपुरा पावई में युवक ने बीमारी से तंग आकर अपनी ही झोंपड़ी में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
चौकी नाधा के ग्राम मिर्जापुर मोहसमपुर निवासी राहुल (30) पुत्र किशनलाल ने बृहस्पतिवार शाम अपने खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है। जरीफनगर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। राहुल की शादी थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर निवासी ममता से हुई थी। दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
इसके अलावा चौकी दानपुर के ग्राम भोजीपुरा पावई निवासी जयप्रकाश (25) पुत्र अजयपाल यादव लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे। परिजनों के मुताबिक, उन्हें शराब पीने की लत लग गई थी। बृहस्पतिवार की रात अपनी अलग झोंपड़ी में सो रहे थे। रात में किसी समय उन्होंने झोंपड़ी की बल्ली में धोती का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। जरीफनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। जयप्रकाश की मौत से परिजनों में शोक है।
विज्ञापन
इधर, सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों ने अलग-अलग क्षेत्रों में सुसाइड किया है। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।
ससुराल में महिला ने फंदे से लटककर दी जान
- मायके से कुछ दिन पहले ही ससुराल लौटी थी विवाहिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव पारवारा निवासी प्रेमचंद की पत्नी राधा (25) ने बृहस्पतिवार रात घर पर ही फंदे से लटककर जान दे दी। महिला कुछ दिन पहले ही मायके से लौटी थी। जानकारी होते ही ससुराल वालों ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना मिलने पर मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
राधा की शादी करीब चार वर्ष पहले प्रेमचंद से हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। प्रेमचंद परिवार के भरण-प्रोषण के लिए बाहर रहकर काम करते हैं। इधर, राधा भी पिछले डेढ़ वर्ष से अपने मायके नंदग्राम कुंवरथाना क्षेत्र में रह रही थी।
सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।