सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Unknown persons launched a life-threatening attack on a young man.

Budaun News: युवक पर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Unknown persons launched a life-threatening attack on a young man.
विज्ञापन
जरीफनगर। गांव धर्मपुर टप्पा वैस में एक युवक पर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।

गांव धर्मपुर टप्पा वैस निवासी शिवम पुत्र रामवीर ने पुलिस को बताया कि उनका भाई योगेश टेंट का कार्य करके लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोग घात लगाए बैठे थे। इन लोगों ने डंड और धारदार हथियारों से मारपीट की। योगेश मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। उसके पिता रामवीर अपने खेत पर घूमने गए थे, इसी दौरान उन्होंनेे वहां योगेश को बेहोश व जख्मी हालत में देखा।
उन्होंने पुलिस बुला ली। घायल को दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed