सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Upon seeing the school gate unfinished, the Nodal Officer summoned the contractor.

Shahjahanpur News: विद्यालय गेट अधूरा देखकर नोडल अफसर ने ठेकेदार को किया तलब

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Upon seeing the school gate unfinished, the Nodal Officer summoned the contractor.
विज्ञापन
जलालाबाद। मोहल्ला कानूनगोयान के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के नोडल अधिकारी नामित किए गए राज्य कर उपायुक्त प्रवेश तोमर ने शुक्रवार को विद्यालय जाकर वहां हो रहे निर्माण कार्य सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय गेट के अधूरे पड़े कार्य को लेकर नाराजगी जताई और ठेकेदार को मौके पर बुलाकर कार्य तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos

उन्होंने शौचालय के दरवाजे की गुणवत्ता सुधारने और टाइल के कार्य में जरूरी मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। उन्होंने शिक्षकों के साथ चर्चा के दौरान बच्चों की कम उपस्थिति का संज्ञान लेते हुए उन्हें अभिभावकों से संपर्क कर छात्र संख्या बढ़ाने और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सत्र की पाठ्य पुस्तकों के वितरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने छात्र छात्राओं से भी संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को साफ-सफाई पर ध्यान देने, यूनिफाॅर्म में स्कूल आने और खेलकूद, संगीत आदि गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। बाद में नोडल अधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्टेशनरी किट बांटीं। इस मौके पर उनके साथ राज्य कर अधिकारी जयवर्धन, अधिवक्ता आलोक कुमार, अध्यापक जितेंद्र कुमार, आकांक्षा, मंजुलता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed