{"_id":"699df54e3c68ae9bd102ddcb","slug":"watchmans-body-found-at-farmhouse-murder-suspected-badaun-news-c-123-1-sbly1018-158016-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फार्म हाउस पर मिला चौकीदार का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फार्म हाउस पर मिला चौकीदार का शव, हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
मृतक सुरेंद्र सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। चौकीदार का शव मंगलवार सुबह खेत पर बनी कोठरी के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर सीओ सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे गए। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी फार्म स्वामी नरेश चंद्र माहेश्वरी रोजाना की तरह सुबह करीब सात बजे गाय का दूध लेने खेत पर पहुंचे। खेत में बने गोदाम का दरवाजा बंद मिलने पर उन्हें संदेह हुआ। दरार से झांककर देखा तो चौकीदार सुरेंद्र सिंह (63) का परिसर में शव जमीन पर पड़ा मिला।
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात डॉ. ह्देश कठेरिया और क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों के संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं सुरेंद्र सिंह की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने हत्या की आंशका जाहिर की है। मृतक करीब 20 वर्ष से यहां चौकीदार का काम कर रहे थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हत्या या फिर छत से गिरने की आशंका
नरेश ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह रोजाना की तरह दूध लेने फार्म हाउस पर गए थे। जब वह वहां पहुंचे तो मंजर देख उनके होश उड़ गए। चौकीदार का शव फार्म हाउस के बाहर जमीन पर पड़ा था। यह देख उन्होंने घर पर परिजनों को सूचना के साथ ही पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस हत्या या फिर छत से गिरने से मौत होने की आशंका जता रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इकलौते बेटे की दस साल पहले हो चुकी है मौत
मुजरिया थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी रामनिवास ने बताया कि उनके ताऊ सुरेंद्र सिंह का एक बेटा संतोष था, जिसकी दस साल पहले मौत हो गई। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो गई है। अकेले होने के कारण वह चौकीदारी की नौकरी कर अपना जीवन गुजार रहे थे। एसपी ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने बताया कि संदिग्ध हालात में चौकीदार का शव मिला है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फार्म हाउस पर पाल रखी थी गाय
बिल्सी निवासी नरेश माहेश्वरी का खेत कछला-शाहबाद हाईवे किनारे है। वहां पर उन्होंने फार्म हाउस बना रखा है। गाय भी पाल रखी है। फार्म हाउस पर चौकीदार के तौर पर मुजरिया निवासी सुरेंद्र सिंह काम करते आ रहे थे। वह फार्म हाउस की दूसरी मंजिल पर ही सोते थे। उनकी मौत से परिवार के साथ ही फार्म स्वामी भी परेशान है।
-- -- -- -- -- -- --
कोट,
हैड इंजरी से मौत की पुष्टि
-हैडइंजरी से सुरेंद्र सिंह की मौत की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आई है। इसी के साथ ही कई जगह उसकी हड्डी टूटी पाई गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी दो मंजिल छत से गिरकर मौत हुई है। परिजनों के शिकायतीपत्र व रिपोर्ट व जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. ह्देश कठेरिया, एपसी देहात
Trending Videos