{"_id":"69bab8b5ac0ee9fcf005ae5a","slug":"whoever-is-found-guilty-in-the-sit-investigation-will-be-sent-to-jail-says-minister-gulab-devi-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'एसआईटी जांच में जो दोषी मिलेगा, जेल भेजा जाएगा', बदायूं में एचपीसीएल के अफसरों की हत्या पर बोलीं मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'एसआईटी जांच में जो दोषी मिलेगा, जेल भेजा जाएगा', बदायूं में एचपीसीएल के अफसरों की हत्या पर बोलीं मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार
एचपीसीएल के दो अफसरों की हत्या के मामले में बदायूं जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि एसआईटी जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसे मुकदमे में नामजद कर जेल भेजा जाएगा। चाहे वो किसी भी पद पर हो, कार्रवाई जरूर होगी।
मंत्री गुलाब देवी ने की प्रेसवार्ता
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या का मामला प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री के साथ ही जिले की प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी देख रहीं गुलाब देवी ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसे मुकदमे में नामजद कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी भले ही किसी पद या प्रभाव वाला व्यक्ति क्यों न हो, कार्रवाई जरूर होगी।
Trending Videos
विकास भवन में नवनिर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं और उससे बचकर कोई नहीं जा सकता। जो भी इस घटना में शामिल हैं, वह कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएंगे। मंत्री ने बताया कि मामले की गंभीरता देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी का गठन कर दिया है। इसकी निगरानी खुद मंडलायुक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने भरोसा जताया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परिजनों की ओर से सीबीआई जांच की मांग पर मंत्री ने कहा कि यदि परिवार लिखित रूप में अपनी मांग देता है तो उसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
भाजपा वाले गलत सिफारिश नहीं करते
सीएमओ कार्यालय में एक बाबू के स्थानांतरण में जनप्रतिनिधि की भूमिका के सवाल पर मंत्री ने कहा कि भाजपा का कोई मंत्री गलत व्यक्ति की सिफारिश नहीं करता है। अगर ऐसा हुआ तो संबंधित अधिकारी ने खुद ही किया होगा। गैस की किल्लत पर कहा कि जो भी सिलिंडर ब्लैक करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ कार्यालय में एक बाबू के स्थानांतरण में जनप्रतिनिधि की भूमिका के सवाल पर मंत्री ने कहा कि भाजपा का कोई मंत्री गलत व्यक्ति की सिफारिश नहीं करता है। अगर ऐसा हुआ तो संबंधित अधिकारी ने खुद ही किया होगा। गैस की किल्लत पर कहा कि जो भी सिलिंडर ब्लैक करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।