फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies after house roof collapses due to rain in Budaun

बदायूं में दर्दनाक हादसा: बारिश के कारण मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत

Fri, 10 Jul 2026 08:19 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 10 Jul 2026 08:19 AM IST
सार

बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई, जिससे दबकर गुड्डो देवी नाम की महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman dies after house roof collapses due to rain in Budaun
महिला को मलबे से निकालते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे बारिश के दौरान एक मकान की छत गिर गई। जिससे दबकर एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। उसकी मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन




जिले में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश हुई। रात में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार बारिश होने से पुराने और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचाना शुरू हो गया है। गांव रघुनाथपुर में देर रात महिपाल सिंह के घर की छत भरभरा कर गिर गई। 

विज्ञापन

छत के मलबे में दब गई थी महिला 
जिस कमरे की छत गिरी, वहां उनकी पत्नी गुड्डो (उम्र 37) सो रही थी। गुड्डो देवी मलबे के नीचे दब गई। छत गिरने की आवाज से आसपास के ग्रामीण भी जाग गए। महिपाल और उसके बच्चों की चीख पुकार के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर गुड्डो को बाहर निकाला लेकिन तब तक गुड्डो की मौत हो चुकी थी। 

महिला की मौत से महिपाल की गृहस्थी उजड़ गई। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था। शुक्रवार की सुबह राजस्व टीम ने महिपाल के घर जाकर हादसे की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed