{"_id":"6a285362eb33857f6e0c808d","slug":"woman-killed-four-injured-in-collision-between-high-speed-bike-and-scooter-badaun-news-c-123-1-bdn1038-165818-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की टक्कर में महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की टक्कर में महिला की मौत, चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
विद्या देवी फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। थाना क्षेत्र वजीरगंज में एक बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर होने से एक महिला की मौत हो गई। बाइक और स्कूटी सवार सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र में कंजुआ-पस्तौर के पास अंडरपास के निकट गांव तालिबनगर के रहने वाले हरपाल अपने बेटों और पत्नी के साथ बाइक से दातागंज के गांव डहरपुर लौट रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही कंजुआ-पस्तौर के लिंक रोड पर पहुंची तभी सामने से आ रही स्कूटी से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विद्या देवी (55) बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। इसमें विद्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक पर ही बैठे उनके बेटों केशव और राकेश के साथ स्कूटी सवार हरविलास और तोताराम के मामूली चोटें आई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। वहीं, महिला के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।