सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman Reaches SSP Office with Family and Consumes Poison in Budaun

Budaun News: परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने खाया जहर, गांववालों पर उत्पीड़न का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं में दबंगों से परेशान एक परिवार ट्रॉली में गृहस्थी का सामान लादकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा। यहां परिवार की महिला ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

Woman Reaches SSP Office with Family and Consumes Poison in Budaun
जिला अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुड़लिया नगर पंचायत में दबंगों के उत्पीड़न से परेशान महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

Trending Videos


ग्राम गुलड़िया के वार्ड संख्या 10 निवासी हरीश शर्मा ने बताया कि उनका परिवार को कुछ लोग परेशान कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि गांव में उनकी बिरादरी का अकेला परिवार होने के चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। आए दिन गाली-गलौज, मारपीट, घर में घुसकर अभद्रता जैसी घटनाएं आम हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश शर्मा का कहना है कि उन्होंने कई बार मूसाझाग थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि शिकायतों को दबा दिया गया, जिससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए। लगातार हो रहे उत्पीड़न से टूट चुके परिवार ने आखिरकार गांव छोड़ने का फैसला कर लिया।

ट्रॉली में सामान लादकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा था परिवार 
बृहस्पतिवार सुबह पूरा परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपना सामान लादकर सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों के सामने अपनी आपबीती रखी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा के स्तर से मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया गया। इसी दौरान जब परिवार एसएसपी कार्यालय से बाहर निकलकर सिविल लाइंस कोतवाली के पास पहुंचा, तभी हरीश की पत्नी सुनीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। 

महिला की हालत खतरे से बाहर 
परिजन और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ी। महिला के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से महिला को संभाला और बिना देरी के जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि समय रहते इलाज मिलने से महिला की जान बच गई और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने मूसाझाग थाना पुलिस को पूरे मामले की गहन जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed