सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth Climbs Pole Amidst Domestic Dispute; Persuaded to Come Down

Budaun News: घरेलू कलह में खंभे पर चढ़ा युवक, समझाकर उतारा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth Climbs Pole Amidst Domestic Dispute; Persuaded to Come Down
विज्ञापन
उझानी। गांव कुआडांडा में बृहस्पतिवार दोपहर नन्हे नामक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। घरेलू कलह से जुड़े पूरे मामले में युवक ने खंभे पर चढ़कर कूद जाने की धमकी भी दे डाली। इसे लेकर गांव में करीब डेढ़ घंटे अफरातफरी का माहौल बना रहा।
Trending Videos

कुआडांडा निवासी नन्हे की परिवार के लोगों से कहासुनी हो गई थी। किसी महिला का नाम लेकर उसे गालियां भी दी गईं। इससे नाराज होकर वह खंभे पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिवार के लोगों समेत परिचित युवकों ने उससे नीचे उतर आने का अनुरोध भी किया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में परिवार के लोगों में से एक ने बिजली उपकेंद्र बुर्राफरीदपुर के जेई अतुल कुमार को फोन कर मामले से अवगत कराया। इसके बाद जेई समेत बिजली कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाकर उसे नीचे उतारा। गनीमत रही कि उस वक्त बिजली सप्लाई चालू नहीं थी वरना उसकी जान पर बन आती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed