{"_id":"6a6d01d561fc8a640e066227","slug":"youth-from-shahjahanpur-dies-after-visiting-usawan-to-buy-childrens-books-and-medicines-badaun-news-c-123-1-bdn1010-169781-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बच्चों की किताबें और दवाइयां लेने उसावां आए शाहजहांपुर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बच्चों की किताबें और दवाइयां लेने उसावां आए शाहजहांपुर के युवक की मौत
विज्ञापन
उसावां में सहकारी समिति पर बेहोश पड़े युवक को देखती भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसावां। कस्बा स्थित बी पैक्स साधन सहकारी समिति वीरमपुर भदेली की दक्षिणी दीवार के पास एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। थाना पुलिस युवक को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड व बैंक की पासबुक से युवक की पहचान सुधीर (35) पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम दसिया थाना परौर जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, वह अपने बच्चों के लिए किताबें व दवाइयां लेने उसावां आए थे।
घटना शुक्रवार की शाम साढ़े तीन बजे की है। सूचना मिलते ही मृतक के बड़े भाई शिशुपाल व अन्य लोग मौके पर आ गए। मृतक के बड़े भाई शिशुपाल ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पांच बच्चे में दो बेटे व तीन बेटियां हैं, जिनके लिए स्कूल की किताबें व कुछ दवाइयां लेने उसावां आए थे।
किताबें भी मृतक के पास मिली हैं। जब यह खबर मृतक के घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अनीता मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई। घर में चीख-पुकार मची है। इधर, सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।