फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth who passed the Agniveer written exam dies by hanging.

Budaun News: अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 15 Aug 2026 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth who passed the Agniveer written exam dies by hanging.
चंद्रभान। फाइल फोटो
बिसौली। अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास कर चुके युवक ने शुक्रवार को अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। बताते हैं कि युवक पर चोरी का आरोप लगा था। उसकी मौत के बाद पिता बेहोश हो गए। हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी चंद्रभान (18) पुत्र मैकू अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास कर चुका है, फिजिकल की तैयारी में लगा था। शुक्रवार को उसने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मृतक परिवार के चाचा विंटू ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने दबतोरी पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। इसमें युवक चंद्रभान पर घर में चोरी करने का आरोप लगाया था। युवक के आत्महत्या करने से पूर्व चौकी इंचार्ज विक्रांत सिंह, चंद्रभान सिंह के घर पहुंचे और चोरी की तहरीर के आधार पर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभान की मां ने बताया कि वह चंदौसी गया हुआ है। इसके बाद पुलिस लौट गई। इसके बाद दोपहर में चौकी पुलिस को फोन पर सूचना दी गई कि चोरी के आरोपी चंद्रभान ने अपने ही घर में छत के कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची इससे पहले ही परिजनों ने चंद्रभान का शव फंदे से नीचे उतार लिया था।
घटना के बाद मृतक के पिता मैकू लाल बेहोश हो गए। परिजन उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में ले आए, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर उनका भाई प्रदीप, बहन रोहिणी, पिंकी और मां रामबेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से मृतक के परिजन टूट चुके हैं। सूचना पर पहुंचे कोतवाल कमलेश मिश्रा ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
उधर, गांव में चर्चा है इस घटना से पहले जब चोरी के आरोप की जानकारी हुई तो चंद्रभान के परिजन चोरी के आरोप लगाने वाले से समझौते में लग गए। गांव के कुछ लोगों ने मध्यस्तता भी की। इसी बीच चंद्रभान के फंदे पर लटक जाने की घटना हो गई।


मृत युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। चोरी के आरोपों की जांच कराई जाएगी। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। - अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली

चंद्रभान। फाइल फोटो

चंद्रभान। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed