सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   168 Anganwadi workers were given termination notices

Bulandshahar News: 168 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया सेवा समाप्ति का नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
168 Anganwadi workers were given termination notices
विज्ञापन
बुलंदशहर। सरकार की ओर से बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए चलाई जा रही योजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पलीता लगा रही हैं। पिछले तीन माह से पोषाहार का वितरण न करने वाली 168 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभाग ने नोटिस जारी कर सेवा समाप्ति की अंतिम चेतावनी दी है। ऑनलाइन मॉनिटरिंग के दौरान इनके केंद्रों पर पोषाहार वितरण की स्थिति बेहद खराब मिली है।
Trending Videos

जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि विभाग की ओर से लाभार्थियों को पोषाहार उपलब्ध न कराने पर अब तक 110 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस पूर्व में जारी किए जा चुके हैं। अब 168 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ऑनलाइन पोषाहार वितरण की प्रगति 10 प्रतिशत से भी कम रही है। यह स्थिति तब है जब शासन की ओर से बार-बार शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोषाहार का वितरण न करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कहा गया है कि यदि वह एक सप्ताह के भीतर में कार्य को पूरा नहीं करती हैं तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि ब्लॉक खुर्जा, डिबाई, सिकंदराबाद और गुलावठी ब्लॉक क्षेत्र सहित अन्य ब्लॉकों की अधिकतर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार नियमों की अनदेखी कर रही हैं। अब इन सभी को नोटिस जारी कर कड़ा रुख अपनाया गया है।
यदि निर्धारित समय के भीतर इन कार्यकर्ताओं की ओर से कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है तो नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। डिजिटल प्रणाली और पोषण ट्रैकर के माध्यम से अब हर केंद्र की पल-पल की रिपोर्ट शासन स्तर पर देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed