{"_id":"69ab09838cc8d5e64305d669","slug":"voters-excluded-from-the-list-will-no-longer-be-able-to-file-claims-or-objections-deadline-has-expired-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-149730-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सूची से बाहर हुए वोटर अब नहीं कर सकेंगे दावे-आपत्ति, तारीख समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सूची से बाहर हुए वोटर अब नहीं कर सकेंगे दावे-आपत्ति, तारीख समाप्त
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अब आवेदक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, कटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्ति नहीं कर सकेंगे। शुक्रवार को दावे-आपत्ति की अंतिम तारीख समाप्त हो गई।
नो मैपिंग और त्रुटिपूर्ण मिले मतदाताओं की सुनवाई जारी रहेगी।
मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं होने, मतदाता का भौतिक सत्यापन नहीं होने के कारण जनपद की सातों विधानसभा के 3031 बूथ पर 1.80 लाख मतदाता को नो मैपिंग की श्रेणी में चिन्हित किया गया था।
वहीं, नाम, पते आदि में त्रुटि मिलने पर 4.25 लाख मतदाताओं को त्रुटिपूर्ण मतदाताओं की श्रेणी में चिन्हित किया गया था। ऐसे सभी मतदाताओं की सुनवाई के लिए जनपद भर में 117 सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्त की गई थी।
सभी अधिकारियों को कार्यालय में बैठकर सुनवाई किए जाने के निर्देश दिए गए थे। बाद में मतदाताओं को सुविधा देते हुए बीएलओ के पास ही दस्तावेज जमा कराने की अनुमति दे दी गई थी।
पुनरीक्षण के दौरान जनपद में चार लाख तीन हजार 359 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। सभी पात्र आवेदकों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए छह मार्च तक समय दिया गया था। इस दौरान 97,517 लोगों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। ऐसे में जनपद में तीन लाख तक मतदाता कम हो सकते हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और संशोधन के लिए दावे-आपत्ति की अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गई है।
नो मैपिंग मतदाताओं, त्रुटिपूर्ण मतदाताओं की सुनवाई जारी रहेगी। पुनरीक्षण के दौरान मिले 1.80 लाख मतदाताओं, करीब 4.25 लाख मतदाताओं में अब तक 5,31,731मतदाताओं की सुनवाई की जा चुकी है।
Trending Videos