{"_id":"69ab9765951f3be0a207190d","slug":"bulandshahr-news-youth-committed-suicide-by-shooting-himself-fearing-arrest-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दबिश देने पहुंची पुलिस, युवक ने गिरफ्तारी के डर से गोली मारकर की खुदकुशी; मनीष सुसाइड की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दबिश देने पहुंची पुलिस, युवक ने गिरफ्तारी के डर से गोली मारकर की खुदकुशी; मनीष सुसाइड की पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार
बुलंदशहर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने गिरफ्तारी के डर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पत्नी और परिजनों ने पुलिस पर अनावश्यक दबाव का आरोप लगाया।
bulandshahr suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके के हनुमान टीला मोहल्ला में तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर 40 वर्षीय मनीष बंसल ने आत्महत्या कर ली। मनीष को पुलिस पहले सट्टा चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। परिजनों ने आत्महत्या का कारण पुलिस की गिरफ्तारी का डर बताया।
लगभग तीन महीने पहले मनीष की सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुई थी। इसमें मनीष ने पुलिस प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने और जबरन वसूली करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से पुलिस मनीष की तलाश कर रही थी।
Trending Videos
लगभग तीन महीने पहले मनीष की सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुई थी। इसमें मनीष ने पुलिस प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने और जबरन वसूली करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से पुलिस मनीष की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी के चलते शुक्रवार रात को पुलिस मनीष के घर पर दबिश देने पहुंची। मनीष की पत्नी साक्षी ने बताया कि रात करीब 11 बजे कुछ पुलिसकर्मी घर पर आए थे और दरवाजा खटखटाना लगे। उनके ससुर ने दरवाजा खोला, जिनसे मनीष के लिए पूछताछ करने लगे।
इसी दौरान गिरफ्तारी के डर से मनीष ने तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। जहां मनीष लहूलुहान अवस्था में पड़े।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और जांच पड़ताल की। पत्नी और परिजनों ने पुलिस पर अनावश्यक दबाव का आरोप लगाया। मनीष की आत्महत्या का कारण पुलिस की गिरफ्तारी बताई।
पत्नी ने बताया कि कुछ महीने पहले मनीष ने पुलिस के विरोध में कुछ वीडियो बनाए थे। तभी से पुलिस मनीष पर गिरफ्तारी का दबाव बना रही थी और घर के चक्कर लगा रही थी। खुर्जा सीओ शोभित कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारण के सभी बिंदुओं पर जांच होगी।
