{"_id":"69ab094f6412585b9e0fea5b","slug":"fourth-accused-identified-police-raid-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-149725-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चौथे आरोपी की हुई पहचान, पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चौथे आरोपी की हुई पहचान, पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के चौथे आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है। उसकी तलाश में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। वारदात के बाद किशोरी बेहद सहमी हुई है। ऐसे में उसके अदालत में बयान दर्ज नहीं हो सके। थाना क्षेत्र के गांव पचौता में बुधवार को आयोजित मेले से कार सवार कुछ युवक किशोरी को उठा ले गए थे और जंगल में वारदात की थी।
परिजनों के अनुसार किशोरी की मानसिक स्थिति अभी ऐसी नहीं है कि वह विस्तार से घटनाक्रम बयां कर सके। यही कारण है कि पुलिस और प्रशासन अभी तक उसके बयान न्यायालय में दर्ज नहीं करवा पाया है। चिकित्सकों और मनोवैज्ञानिकों की सलाह पर पीड़िता को सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत उसके बयान दर्ज किए जा सकें।
पीड़िता अपने परिवार के साथ पचौता गांव में आयोजित होली मेला देखने गई थी। इसी दौरान कार सवार चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनसे पूछताछ के आधार पर चौथे आरोपी की पहचान की गई।
थाना प्रभारी का कहना है कि तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। जल्द ही चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर पुलिस की नजर है।
Trending Videos