सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20-20 years imprisonment for gang rape convicts

Bulandshahar News: सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को 20-20 साल की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
20-20 years imprisonment for gang rape convicts
विज्ञापन
बुलंदशहर। विशेष पाॅक्सो अदालत ने आठ साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा (तृतीय) ने दोषियों को कृत्य की गंभीरता के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में सजा सुनाई है। मामले के मुख्य दो दोषियों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास और 30-30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है, जबकि दो अन्य को 5-5 वर्ष की कैद की सजा मिली है।
Trending Videos


विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि घटना 16 अगस्त 2018 की है। थाना रामघाट क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव नंगला कोठी निवासी रवेंद्र उर्फ भूरा, धर्मेंद्र उर्फ छोटे, गजेंद्र और बदायूं के जरीफ नगर निवासी भुवनेश उसकी नाबालिग पुत्री को बहलाकर भगा ले गए थे। आरोपियों ने पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा था और 21 नवंबर 2018 को चार्जशीट दाखिल की थी। शुक्रवार को मामले की अंतिम सुनवाई करते हुए कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर चारों को दोषी करार दिया। साथी मुख्य दोषी रवेंद्र उर्फ भूरा और भुवनेश को 20-20 वर्ष का कारावास व 30-30 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। जबकि, सह-दोषी गजेंद्र और धर्मेंद्र उर्फ छोटे को 5-5 वर्ष का कारावास व 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed