सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   RTE: 2750 students applied for admission in private schools

आरटीई: निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 2750 छात्र-छात्राओं ने किए आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
RTE: 2750 students applied for admission in private schools
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत तीसरे चरण में होने वाले प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। तीसरे चरण की प्रक्रिया के तहत आखिरी दिन बुधवार तक 2750 आवेदन प्राप्त किए गए। अब प्राप्त आवेदनों का सत्यापन शुरू हो गया है, जो बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया जाएगा। 27 मार्च को लाटरी निकालकर चयनित बच्चों की सूची जारी कर दी जाएगी। चयनित छात्र-छात्राओं को प्रवेश 31 मार्च तक दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
Trending Videos

बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि पहले चरण की लॉटरी में 3761 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इन सभी के निशुल्क प्रवेश कराने के लिए 753 निजी स्कूलों को आवंटन पत्र जारी कर दिए हैं। इनके प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे चरण में 1584 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं का प्रवेश कराने के लिए संबंधित निजी स्कूलों को आवंटन पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अब इस समय तीसरे चरण के आवेदन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। इसमें निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश लेने के लिए 2750 से अधिक आवेदन प्राप्त हो गए हैं। इसके बाद अब आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत लॉटरी में चयनित छात्र-छात्राओं को निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा दी जाती है। इसके साथ ही सरकारी की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed