सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chaitra Navratri: Goddess Kalratri worshipped, Kanjak puja to be held today

चैत्र नवरात्र : पूजी गईं मां कालरात्रि, आज होगा कंजक पूजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Goddess Kalratri worshipped, Kanjak puja to be held today
खुर्जा के श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर में आयोजित संकीर्तन में माता के भजनों पर झूमते श्रद्धालु।
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार/नरौरा। चैत्र नवरात्र में बुधवार को भक्तों ने मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप का पूजन किया। नारियल, चुनरी, बताशा व फल आदि अर्पित कर भक्तों ने विधि-विधान से मां का पूजन किया। शहर से लेकर गांव तक भक्तिमय माहौल बना रहा। बृहस्पतिवार को महागौरी की पूजा कर अष्टमी मनाई जाएगी। इस दौरान कंजक पूजन किया जाएगा।
Trending Videos

नवरात्र के चलते मां महाकाली मंदिर, शीतलगंज देवी मंदिर, साठा स्थित देवी मंदिर, राज राजेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, नर्वदेश्वरधाम मंदिर और मनसा देवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में तड़के से ही भक्तों का रेला लगा रहा। गैर जनपदों से भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से मत्था टेका। इसी तरह अहार के मां अवंतिका देवी और नरौरा क्षेत्र में मां भवानी की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। मान्यता है कि मां काली की पूजा से सब कुछ सिद्ध होता है। नवरात्र में सप्तमी का विशेष महत्व है। मां काली नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों में विराजमान होती हैं। शक्ति की उपासना करके फल प्राप्ति के लिए प्रतिदिन देवी मंदिरों में श्रद्धालु मां का दर्शन कर रहे हैं। अष्टमी बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। इसके पूजन करने के लिए भक्तों ने बाजार जाकर पूजन सामग्री और कंजकों के लिए उपहार खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed