सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   3.10 lakh rupees defrauded in the name of getting a job in the army

Bulandshahar News: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 3.10 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
3.10 lakh rupees defrauded in the name of getting a job in the army
विज्ञापन
चोला। गांव फलेदा थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी मोहित ने सेना में भर्ती कराने के नाम पर 3.10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

मोेहित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चोला क्षेत्र के गांव खानपुर में रिश्ते में आना जाना था। जहां उनकी मुलाकात जितेंद्र से हुई। उसने कहा कि उनका भाई सेना में है। वह तुम्हारी नौकरी सेना में लगवा देंगे। जिसके लिए उसने पांच लाख रुपये की मांग की। उसकी बात पर विश्वास कर उन्होंने 3.30 लाख रुपये जितेंद्र को दे दिए। नौकरी के बारे में पूछने पर वह बहाने बनाकर टरकाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि जितेन्द्र लोगों के साथ धोखाधड़ी कर ठगी करता है। उसपर पूर्व में विभिन्न थानों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी समेत अन्य अपराधिक मामले दर्ज है। तगाद करने पर वह कुछ समय बाद रुपये लौटाने के लिए कहकर उसे डरकाता रहा। बार-बार तगादा करने पर उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। समझौते में उसने जल्द ही रुपये लौटाने का वादा किया।
जिसके बाद उसने 20 हजार रुपये ऑनलाइन उनके खाते में डाले।जिसके बाद उसने रुपये नहीं डाले। तगादा करने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed