सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Celebrations erupted when Shikha became an IAS officer but when the truth came out silence prevailed in Buland

Bulandshahr : शिखा के आईएएस बनने पर मना जश्न, सच्चाई सामने आई तो पसर गया सन्नाटा, बाहर नहीं निकल रहे परिजन

अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
सार

बुलंदशहर नगर के भूड़ क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी निवासी शिखा गौतम द्वारा आईएएस बनने का किया गया दावा जांच में झूठा पाया गया है। युवती ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में 113वीं रैंक हासिल करने का दावा किया था।

Celebrations erupted when Shikha became an IAS officer but when the truth came out silence prevailed in Buland
शिखा गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुलंदशहर नगर के भूड़ क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी निवासी शिखा गौतम द्वारा आईएएस बनने का किया गया दावा जांच में झूठा पाया गया है। युवती ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में 113वीं रैंक हासिल करने का दावा किया था, जिसके बाद इलाके में जश्न भी मनाया गया था। बड़ी बात यह है कि मेन्स भी पास नहीं कर पाई थीं। हरियाणा की शिखा का मामला सही पाए जाने पर मायूसी हाथ लगी है।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि युवती ने अपना नाम शिखा बताते हुए आईएएस बनने की बात कही थी। लेकिन बाद में हरियाणा की शिखा गौतम द्वारा वास्तविक अभ्यर्थी होने का दावा सामने आने के बाद प्रशासन ने अपने स्तर से भी मामले की जांच कराई गई। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने जब दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि दावा करने वाली युवती का नाम दस्तावेजों में शिखा रानी है और वह यूपीएससी की मुख्य परीक्षा (मेन्स) ही पास नहीं कर सकी थी। ऐसे में उसका इंटरव्यू के लिए चयन भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर तहसील के एक अधिकारी ने नाम न छापने पर बताया कि जांच के दौरान युवती और उसके परिजनों ने अधिकारियों के सामने अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि जानकारी थी कि चयन नहीं हुआ है, लेकिन लोगों के सम्मान के आगे वह कुछ बोल नहीं पाईं। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद से युवती के परिजन घर में ही बंद हैं और किसी का फोन भी नहीं उठा रहे हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सच्चाई सामने आने पर परिजनों और मिलने वालों को मायूसी हाथ लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed