सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A suicide note found at the Walipura canal caused a stir, but a police investigation revealed the case to be fake

Bulandshahar News: वलीपुरा नहर पर सुसाइड नोट देखकर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में मामला निकला फर्जी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
A suicide note found at the Walipura canal caused a stir, but a police investigation revealed the case to be fake
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के वलीपुरा नहर पर बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर किनारे सुसाइड नोट के रूप में लिखे दो संदेश मिले। इन संदेशों में डॉली नामक युवती ने साजिद और उसके परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जान देने की बात कही थी। घंटों चली पुलिस तफ्तीश और नहर में तलाश के बाद मामला एक मजाक निकला, जिसने न केवल पुलिस को छकाया, बल्कि स्थानीय लोगों की सांसें भी अटका दीं।
Trending Videos


नहर किनारे दीवार पर लिखा था, मैं डॉली, मेरी मौत के जिम्मेदार साजिद, उसकी मां और बहन हैं। ठीक उसके सामने जमीन पर लिखे दूसरे संदेश में युवती ने साजिद पर जिंदगी बर्बाद करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए थे। इन संदेशों को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और यह बात तेजी से फैली कि किसी युवती ने नहर में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही खुर्जा गेट चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एहतियातन नहर में काफी दूर तक तलाश की, लेकिन युवती के कूदने की पुष्टि नहीं हुई। जमीन पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा मिला था, जिस पर संपर्क करने पर सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर पर कॉल करने पर एक महिला ने बात की। उसने बताया कि वह अपने पति के साथ बुलंदशहर आई थी और उसने केवल मजाक में ये संदेश लिखे थे। उसे अंदाजा नहीं था कि इस शरारत से इतना बड़ा हंगामा खड़ा हो जाएगा। महिला फिलहाल दिल्ली वापस लौट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed