सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   old wall collapsed due to noise of more than 200 decibels created by competition between four DJs

UP: शादी में DJ की धुन पड़ी भारी, गांव में एक-दो नहीं बजा दिए चार डीजे; दीवार गिरने से दो बच्चों समेत कई दबे

संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर (बुलंदशहर) Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Mar 2026 09:19 AM IST
विज्ञापन
सार

बुलंदशहर में शादी के दौरान चार डीजे की होड़ में 200 डेसिबल से अधिक तेज आवाज से पुरानी दीवार गिर गई, जिसमें 10 साल के प्रिंस और 11 साल के संजू समेत कई लोग घायल हुए। पुलिस ने डीजे बंद कराए, लेकिन अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।

old wall collapsed due to noise of more than 200 decibels created by competition between four DJs
डीजे के बेस से दीवार ढही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गांव परवाना में मंगलवार रात शादी की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब डीजे की तेज आवाज और धमक के कारण एक कमरे की दीवार गिर गई। हादसे में दीवार के पास डांस कर रहे दो बच्चे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा पांच लोग घायल हैं।

Trending Videos


गांव परवाना स्थित रननी वाला मोहल्ला निवासी ब्रजमोहन सिंह की पुत्री का विवाह था। धमेडा गांव से बरात आई थी। रात करीब 12 बजे जब बारात की चढ़त हो रही थी, तब वहां मौजूद चार डीजे संचालकों के बीच आपस में सबसे तेज आवाज निकालने की होड़ शुरू हो गई। डीजे की धमक इतनी तेज थी कि पारमिता स्कूल के पास स्थित सुरेश के घेर में बने भूसे के कमरे की पुरानी दीवार कंपन बर्दाश्त नहीं कर सकी और ढह गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। चढ़त में डांस कर रहे गांव के प्रिंस (10) और धमेडा निवासी संजू (11) दीवार के नीचे दब गए। मलबे में दबे बच्चों को देख शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। प्रिंस के पिता रिंकू ने बताया कि ईंटें सीने पर गिरने के कारण उसे अंदरूनी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि संजू की दोनों टांगों में फ्रैक्चर है। इसके अलावा शिवा गौतम, सम्राट गौतम, निर्देश, पिंदर लोधी और राजू लोधी घायल हैं। 

200 डेसिबल का शोर और कानून की अनदेखी : नियमों के मुताबिक, रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्ण प्रतिबंध है और सामान्यतः 45 डेसिबल तक ही अनुमति होती है। लेकिन यहां नियमों को दरकिनार कर रात 12 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव के लोग इस शोर से परेशान थे, लेकिन डीजे संचालक और बराती मानने को तैयार नहीं थे।

घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और डीजे बंद कराए गए। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।- रामकरण सिंह, सीओ स्याना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed