{"_id":"69ee47ef9416216d6e0a97e4","slug":"37-private-hospitals-lack-biomedical-waste-disposal-facilities-notices-to-be-issued-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-153010-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 37 निजी अस्पतालों में नहीं बायो मेडिकल वेस्ट की सुविधा, नोटिस होंगे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 37 निजी अस्पतालों में नहीं बायो मेडिकल वेस्ट की सुविधा, नोटिस होंगे जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में अभी भी अधिकांश निजी अस्पताल व पैथोलॉजी लैब पर बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। सिनर्जी ग्रुप ने जिले के 37 निजी अस्पताल व पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और सीएमओ को पत्र भेजा है। डीएम ने पत्र को संज्ञान में लेकर सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संबंधित अस्पताल और पैथोलॉजी लैब संचालकों को विभाग द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद जुर्माना या लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी।
जिले में संचालित सरकारी एवं निजी अस्पतालों के अलावा पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है। जिसका नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश हैं। सिनर्जी कंपनी से सरकारी एवं पंजीकृत के साथ-साथ झोलाछाप संचालकों ने भी अपने चिकित्सालय और लैब पर बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने के लिए अनुबंध कराया है। इसमें अधिकांश कुछ समय बाद सर्विस लेने से मना कर देते हैं जबकि आए दिन नगर समेत जिलेभर की सड़कों पर अधिकांश अस्पताल व लैब संचालक बायो मेडिकल वेस्ट फेंक देते हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।
सिनर्जी ग्रुप ने जिले के 37 निजी अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब में बायो मेडिकल वेस्ट की सुविधा न लिए जाने पर कार्रवाई के लिए डीएम, सीएमओ, प्रदूषण विभाग को पत्र भेजकर मांग की गई। डीएम ने पत्र को संज्ञान में लेकर सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब 23 हॉस्पिटल, पांच क्लीनिक, पांच सेंटर व चार नर्सिंग होम शामिल हैं।
इन अस्पतालों व लैब को भेजा जाएगा नोटिस
विभागीय अफसरों के अनुसार बुलंदशहर में अब्दुल्ला हॉस्पिटल, दिव्या तारा हॉस्पिटल, श्रीकृष्णा डेंटल क्लीनिक, डॉ. जितेंद्र मित्तल रामा क्लीनिक, श्री सूर्या हॉस्पिटल, मेडिकेयर हॉस्पिटल, मिशन हेल्थ केयर हॉस्पिटल, अक्शा हॉस्पिटल, नवजीवन नर्सिंग होम, रामा हॉस्पिटल, शारदा हॉस्पिटल, फातिमा हॉस्पिटल में बायो मेडिकल वेस्ट की कोई व्यवस्था न होने पर विभाग की ओर से नोटिस भेजा जा रहा है। खुर्जा के पहासू रोड पर सुनील क्लीनिक, श्री पंडित रामलाल जी वैद्य मेमोरियल चिकित्सा केंद्र, सिटी हॉस्पिटल, गुप्ता नर्सिंग होम, प्रकाश हॉस्पिटल, आकिल क्लीनिक, ओम हॉस्पिटल, ममता नर्सिंग होम, युग हॉस्पिटल एंड फिजियोथैरेपी सेंटर, माइक्रो पैथ लैब डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल हैं। अनूपशहर में साई हॉस्पिटल, देव हॉस्पिटल, मेक्सो केयर हॉस्पिटल, किदवई अल्ट्रासाउंड सेंटर, बाबा हेल्थ सेंटर, रेम्बो हॉस्पिटल, सिकंदराबाद में शांति हॉस्पिटल, न्यू लाइफ हॉस्पिटल, लाइफ केयर हॉस्पिटल, अख्तर नर्सिंग होम, पहासू में ग्लोबल आई केयर एंड ऑप्टीकल सेंटर, भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर, गुलावठी में डॉ. मंसूर अहमद, शिकारपुर में सूर्या हॉस्पिटल और डिबाई में अपेक्स हॉस्पिटल में बायो मेडिकल वेस्ट की कोई व्यवस्था न होने पर विभाग की ओर से नोटिस भेजा जा रहा है। इसमें दो सेंटर बंद, दो पर बकाया व शेष ने सेवा लेने से मना कर दिया है। साथ ही सभी पर सिनर्जी ग्रुप का पेमेंट बकाया चल रहा है।
--
कोट...
सिनर्जी कंपनी का पत्र मिलने पर संबंधित अस्पताल/लैब संचालक को नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद भी बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण नहीं करते हैं तो संबंधित पर एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X